छत्तीसगढ़
Trending

जांजगीर-चांपा: एनीकट में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, रेस्क्यू जारी

जांजगीर-चांपा। जिले के पीथमपुर स्थित एनीकट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पीथमपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू के रूप में हुई है, जो अपने भाई और बच्चों के साथ एनीकट में नहाने गया था।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी प्रसाद साहू रोजाना की तरह अपने भाई और उसके बच्चों के साथ एनीकट पहुंचा था। नहाने के दौरान जब बच्चे गहरे पानी की ओर बढ़ने लगे, तो उसने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान खुद का संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो पाया था।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से नदी, तालाब और एनीकट जैसे जलस्रोतों में सावधानी बरतने की अपील की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button