छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING : भिलाई सुपेला होजरी मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, अफरा-तफरी का माहौल

रायपुर, 06 जून 2025 भिलाई के सुपेला स्थित होजरी मार्केट में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उसने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। यह मार्केट मुख्यतः कपड़े, जूते-चप्पल जैसी ज्वलनशील वस्तुओं की दुकानों के लिए जाना जाता है, जिससे आग ने तेजी से फैलाव लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जो वेल्डिंग मशीन की गर्मी के कारण हुआ। जिस दुकान से आग शुरू हुई, वहां जूते-चप्पल के अलावा सॉल्यूशन जैसे रसायन भी रखे गए थे, जिससे आग और भड़क गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल है। दुकानदार आग को फैलने से रोकने के लिए भरसक कोशिश कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जिस दुकान से आग की शुरुआत हुई, वह तीन माह पहले ही खाली कराई गई थी, लेकिन उसमें अब भी कुछ सामान मौजूद था। आग से कितने नुकसान हुए हैं, इसका आकलन फिलहाल जारी है। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और क्षेत्र से दूर रहें ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button