छत्तीसगढ़
Trending

ईद-उल-अजहा पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज की अपील – शांति और सौहार्द्र के साथ मनाएं त्योहार

रायपुर, 6 जून 2025 – आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने मुस्लिम समाज के लोगों से त्योहार को सौहार्द्रपूर्ण और स्वच्छ तरीके से मनाने की अपील की है।

डॉ सलीम राज ने कहा कि “ईद-उल-अजहा त्याग और भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार बुराई के अंत और अच्छाई की राह पर चलने का संदेश देता है। सभी समाजजन त्योहार को इस भावना के साथ मनाएं।”

उन्होंने विशेष रूप से कुर्बानी के दौरान सावधानी बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुर्बानी की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी करने से बचें। उन्होंने आग्रह किया कि कुर्बानी घर पर की जाए और उस स्थान को चारों तरफ से ढककर रखा जाए ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों।

डॉ सलीम राज ने यह भी अपील की कि नालियों में खून न बहाया जाए, बल्कि गड्ढा खोदकर उसे दफनाया जाए। उन्होंने कहा कि “त्योहार को इस तरह मनाएं कि पड़ोसियों को कोई असुविधा न हो और स्वच्छता बनी रहे। साथ ही शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।”

डॉ सलीम राज ने मुस्लिम समाज से शांति, स्वच्छता और भाईचारे की भावना को कायम रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी धर्मावलंबी मिलजुलकर त्योहार को उत्साहपूर्वक और जिम्मेदारी के साथ मनाएं।

बाइट – डॉ सलीम राज, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button