छत्तीसगढ़
Trending

धमतरी: पेड़ की कटाई के दौरान करंट लगने से वृद्ध की दर्दनाक मौत

धमतरी। सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा गांव में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव (50 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दुर्गेश ध्रुव सांकरा-मैनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित वन विभाग रिसगांव कार्यालय के सामने एक नीम के पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहा था। इसी दौरान वह पेड़ से लगे हाई टेंशन विद्युत तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने जब शव को पेड़ पर लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिहावा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना इलाके में सनसनी फैलाने वाली रही। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और विद्युत विभाग से भी संपर्क कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button