छत्तीसगढ़
Trending

96 की उम्र में रामजीलाल अग्रवाल का निधन: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता और अग्रवाल समाज के स्तंभ थे, 25 मई को निकलेगी अंतिम यात्रा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं प्रख्यात समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल का शनिवार को 96 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

रामजीलाल अग्रवाल अपने पीछे एक समृद्ध और संयुक्त परिवार छोड़ गए हैं। वे सावित्री देवी अग्रवाल के पति, गोपालकृष्ण अग्रवाल और सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों के पिता थे। साथ ही वे विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के भी पिता, विष्णु अग्रवाल के भाई और पूरनलाल, राजेंद्र प्रसाद, कैलाश, अशोक अग्रवाल के चाचा तथा देवेंद्र व गणेश अग्रवाल के ताऊ थे।

उनकी अंतिम यात्रा रविवार, 25 मई 2025 को सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान रामजी वाटिका, मौलश्री विहार, वीआईपी रोड, रायपुर से निकलेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट, रायपुर में किया जाएगा।

समाज के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button