छत्तीसगढ़
Trending

अमृत भारत स्टेशन योजना से बदलेगा सफर का अंदाज़, उरकुरा से बोले पुरंदर मिश्रा – ये है नए भारत की पहचान

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीकानेर, राजस्थान से ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने उरकुरा रेलवे स्टेशन से वर्चुअली भाग लेते हुए इसे भारत के रेलवे इतिहास का एक गौरवपूर्ण अध्याय बताया।

विधायक मिश्रा ने कहा कि “अब रेलवे स्टेशन केवल यात्रा के केंद्र नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की पहचान बनते जा रहे हैं। ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना से स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर उन्हें स्थानीय संस्कृति, परंपरा और वास्तुकला से जोड़ा जा रहा है। यह योजना भारत की प्रगति और नव निर्माण का प्रतीक बन रही है।”

प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन को उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित प्रेरक संदेश बताया और कहा कि इससे देशवासियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु नई ऊर्जा मिलती है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और विधायक गुरु खुशवंत साहेब, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, विधायक मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मिश्रा ने कहा कि इस योजना से न केवल रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है, बल्कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। “यह योजना भारत के विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जिससे आम नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी,” उन्होंने कहा।

इस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ भारत को नई गति और दिशा देने वाली साबित होगी।

– विधायक कार्यालय, रायपुर नगर उत्तर

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button