छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने संभाली सफाई व्यवस्था की कमान, जलभराव से राहत के लिए नगर भ्रमण कर दिए सख्त निर्देश

रायपुर, 20 मई 2025 — बरसात से पहले जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक पुरंदर मिश्रा ने सफाई अभियान की कमान स्वयं संभाल ली है। मंगलवार सुबह उन्होंने अपने निवास से नगर भ्रमण की शुरुआत की और क्षेत्र के उन हिस्सों का निरीक्षण किया जहाँ हर वर्ष बारिश में जलभराव की स्थिति बनती है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात से पहले नालियों की समुचित सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जनता की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण होनी चाहिए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

इस मौके पर जोन कमिश्नर संतोष पांडे, डोंगरे, जायसवाल, नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौर सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्थायी समाधान की दिशा में तेजी लाने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से भी संवाद करते हुए उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। नागरिकों ने विधायक की सक्रियता की सराहना की।

विधायक के निर्देश के बाद निगम आयुक्त ने भी संबंधित जोन अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि सभी सफाई कार्य प्रभावी व समयबद्ध ढंग से पूर्ण हो सकें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button