छत्तीसगढ़
Trending

दिल्ली में नीति आयोग की बैठक: मुख्यमंत्री साय पहली बार होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ मांगेगा केंद्र से अतिरिक्त समर्थन

रायपुर। दिल्ली में 24 और 25 मई को नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहली बार हिस्सा लेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी दिल्ली रवाना होंगे।

बैठक का आयोजन 24 मई को सुबह 11 बजे से होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी उपस्थित रहेंगे। यह पहली बार है जब सीएम साय नीति आयोग की बैठक में भाग लेंगे।

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त आर्थिक सहयोग और नीति समर्थन की मांग करेगी। इस उच्चस्तरीय बैठक को राज्य के विकास के लिए अहम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button