छत्तीसगढ़
Trending

बलरामपुर में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी : दर्दनाक हादसे में बच्ची, महिला और युवक की मौत, 25 घायल, 7 की हालत गंभीर, कलेक्टर पहुंचे अस्पताल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 25 लोग घायल हो गए। हादसा कंठी घाट, चांदो क्षेत्र में हुआ, जब बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस शंकरगढ़ से झारखंड के लिए बारात लेकर रवाना हुई थी। कंठी घाट के पास अचानक चालक का नियंत्रण बस से हट गया, जिससे वह खाई में जा गिरी। हादसे में एक बच्ची, एक युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार अन्य 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही चांदो पुलिस व 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल चांदो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल बलरामपुर में जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

प्रशासन ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button