छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ न्यूज़ बुलेटिन | 15 मई 2025 : बस्तर में घटिया सड़क निर्माण पर डिप्टी सीएम की सख्त जांच, माओवादियों की वार्ता अपील पर गृहमंत्री का तीखा जवाब, तबादला नीति पर कर्मचारियों में रोष, सुशासन तिहार में CM साय का जिलों में दौरा, मुआवजा घोटाले के आरोपियों की रिमांड बढ़ी, हाईकोर्ट का नया रोस्टर जारी, और अहिल्याबाई होलकर जयंती पर BJP की बड़ी तैयारी, पढ़े पूरी ख़बर…

छत्तीसगढ़ न्यूज़ बुलेटिन | 15 मई 2025

1. नारायणपुर सड़क निर्माण में लापरवाही पर जांच
नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की निर्माणाधीन सड़क में घटिया निर्माण की शिकायतों के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, “बस्तर में नक्सलवाद और भ्रष्टाचार दोनों का खात्मा तय है। विकास भी होगा सांय-सांय, कार्रवाई भी होगी सांय-सांय।”

2. माओवादियों की वार्ता अपील पर गृहमंत्री का तीखा जवाब
बस्तर में माओवादियों की पांचवीं शांति वार्ता की अपील को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “जो लोग बस्तर के दर्द में कभी खड़े नहीं हुए, उनसे कोई बातचीत नहीं होगी। वार्ता तभी संभव है जब माओवादी स्वयं सामने आएं।”

3. नई तबादला नीति की उठी मांग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर नई स्थानांतरण नीति जारी करने की मांग की है। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने पत्र में लिखा कि वर्ष 2022 के बाद से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

4. भारतमाला मुआवजा घोटाले में आरोपियों की न्यायिक रिमांड बढ़ी
भारतमाला मुआवजा घोटाले के आरोपियों – हरमीत सिंह खनूजा, विजय जैन, केदार तिवारी और उमा देवी की न्यायिक रिमांड 29 मई तक बढ़ा दी गई है। चारों की जमानत याचिकाएं पहले ही खारिज हो चुकी हैं।

5. हाईकोर्ट का नया रोस्टर 9 जून से लागू होगा
बिलासपुर हाईकोर्ट में 9 जून से नया रोस्टर प्रभावी होगा। चार डिवीजन बेंच और 14 सिंगल बेंच गठित की गई हैं। POSCO, SC-ST एक्ट और बेल याचिकाओं की सुनवाई विशेष पीठ करेगी।

6. सुशासन तिहार के अंतर्गत सीएम का दौरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। आज वे रायपुर से पेंड्रा, फिर बिलासपुर और अंत में मुंगेली जाएंगे। वे समाधान शिविरों में जनता से सीधा संवाद करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

7. अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा की कार्यशालाएं
अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा 16, 14 और 18 मई को हर जिले में मंडल स्तरीय संगोष्ठियों और कार्यशालाओं का आयोजन करेगी। जिला अध्यक्षों और महापौरों को इस अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button