छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर एनकाउंटर में 26 नक्सली ढेर : 21 की हुई पहचान, PLGA को तगड़ा झटका – आज CRPF DG और DGP करेंगे बड़ा खुलासा

बीजापुर, 14 मई। जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर सुरक्षा बलों का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है, जिसमें अब तक 26 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मारे गए नक्सलियों में से अधिकांश पर लाखों रुपए का इनाम घोषित था। अब तक 21 नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है, जबकि 5 की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

मारे गए प्रमुख नक्सलियों में शामिल हैं –

  • डोडी सन्नी (37), टेकलगुड़ा, सुकमा – PLGA बटालियन नंबर 1 की सदस्या, इनाम 8 लाख
  • बाड़से हुंगी (18), रेंगाईपारा, बीजापुर – PLGA बटालियन नंबर 1, इनाम 8 लाख
  • सोढ़ी हड़मे (28), मोयला, सुकमा – PLGA बटालियन नंबर 1, इनाम 8 लाख
  • भीमा माड़वी (23), निलावाया, बीजापुर – एसीएम, दक्षिण बस्तर डिवीजन
  • राधा ताती (25), पालनार, बीजापुर – एसीएम
  • नरसिंह राव (35), भीमाराम, बीजापुर – पीपीसीएम
  • पूनेम पोदिया (30), भसूापर, बीजापुर – एसीएम, टीएसएस कम्युनिकेशन इंचार्ज
  • मंजूला कारम (36), लहरोली, बीजापुर – PLGA BN No-01 PPCM
  • अन्य मारे गए नक्सलियों में मड़कम हिड़मा, माड़वी जोगा, जोगा हेमला, दुग्गा वेका ऊर्फ सोमा, सादरपल्ली चंदू, सन्नी करटम, सोढ़ी मंगली, रामे मड़कम, सोमड़ी तामो, कुंजाम भीमे, लखमू पोयामी, सोढ़ी लक्ष्मण आदि शामिल हैं।

आज शाम 4 बजे बीजापुर में CRPF के डीजी और छत्तीसगढ़ के डीजीपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन को लेकर कई अहम जानकारियां साझा कर सकते हैं। ऑपरेशन के दायरे और उसके असर को लेकर पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।

यह ऑपरेशन अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसमें सुरक्षा बलों को भारी सफलता मिली है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button