छत्तीसगढ़
Trending

महासमुंद से दिल दहला देने वाली घटना: बागबाहरा में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या

महासमुंद, बागबाहरा। जिले के बागबाहरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शासकीय क्वाटर में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान बसंत पटेल, उनकी पत्नी भारती पटेल, बेटी सेजल और बेटे कियांश के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी भारती पटेल और दोनों बच्चों की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली, जबकि बसंत पटेल की लाश फांसी के फंदे से झूलती पाई गई। बसंत पटेल आदिमजाति कल्याण विभाग के बागबाहरा ब्लॉक कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिवार की सामूहिक आत्महत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button