छत्तीसगढ़
Trending

धमतरी में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हमला: नकाबपोश बदमाशों ने लूट के लिए की फायरिंग, दुकानदार और बेटी घायल, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

धमतरी। शहर के बीचोंबीच स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक ज्वेलरी शॉप में लूट की नीयत से घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने सनसनी फैला दी। बरड़िया ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाशों ने दुकान संचालक भंवरलाल बरड़िया और उनकी बेटी नेहा बरड़िया पर हमला कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने एयर पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे नेहा के पैर में गोली लग गई, जबकि भंवरलाल के सिर पर बट से वार किया गया। दोनों घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को धमतरी के क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है।

पुलिस को हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में घटना के पूरे दृश्य कैद हो गए हैं। एसपी सूरज सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 8:40 बजे की है। बदमाशों ने पहले दुकान संचालक पर हमला किया और फिर बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी को भी निशाना बनाया। घायल नेहा ने साहस दिखाते हुए दुकान का गेट बंद कर दिया, जिससे बदमाश भाग निकले।

फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और उनकी तलाश में टीमें जुटाई गई हैं। घटना से शहर में दहशत का माहौल है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button