छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम को लेकर की चर्चा

रायपुर, 13 मई 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री निवास में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री चौहान का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत का प्रतीक बस्तर आर्ट स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट की।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि चौहान का गांव, गरीब और किसान के प्रति समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के अनुभव और मार्गदर्शन से राज्य में केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार और अधिक मजबूत होगी।

इस मुलाकात के दौरान 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित होने वाले “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री चौहान इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन योजना के हितग्राहियों को आवास की “खुशियों की चाबी” सौंपेंगे। साथ ही नए आवास निर्माण की शुरुआत करने वाले लाभार्थियों का भूमि पूजन कर उन्हें स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान चौहान नवनिर्मित 51 हजार पीएम आवास योजना हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाएंगे और स्व-सहायता समूह की उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को सम्मानित भी करेंगे। इस मौके पर लखपति दीदियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से भेंट के समय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button