छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ बना वैश्विक निवेशकों की पहली पसंद: श्रीलंका के ललन ग्रुप ने मुंबई में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, राज्य में धागा और कपड़ा उद्योग स्थापित करने की जताई मंशा

मुंबई/रायपुर। श्रीलंका के प्रमुख औद्योगिक समूह ललन ग्रुप के प्रतिनिधि दिलीप पारिक ने आज मुंबई में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य में धागा और कपड़ा निर्माण इकाई स्थापित करने की इच्छा जताई।

पारिक ने बताया कि ललन ग्रुप श्रीलंका के सबसे बड़े विविधीकृत औद्योगिक समूहों में शामिल है, जो बागान, रबर उत्पाद, निर्माण, लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग इंजीनियरिंग और आतिथ्य सेवाओं जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीतियां और संसाधन-समृद्ध वातावरण उनके समूह की कार्यक्षमता और विस्तार योजनाओं से मेल खाती हैं।

मुख्यमंत्री साय से बातचीत में पारिक ने राज्य की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए कहा कि 24 घंटे की पाली व्यवस्था, ऑनलाइन क्लियरेंस और समयबद्ध सेवाएं जैसे प्रावधान निवेशकों के लिए अत्यंत अनुकूल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने ललन ग्रुप की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग देने को तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे निवेश से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उद्योग जगत को नई गति मिलेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button