छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों का तबादला, विनायक शर्मा मनेंद्रगढ़ के अपर कलेक्टर, ममता यादव को बिलासपुर की कमान

रायपुर, 15 अप्रैल 2025 छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक संवाद महाप्रबंधक विनायक शर्मा को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह ममता यादव को संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर, माधुरी सोम को संयुक्त कलेक्टर कोरबा, और स्निग्धा तिवारी को संयुक्त कलेक्टर जांजगीर-चांपा के पद पर नियुक्त किया गया है।

तबादला आदेश में अशोक मार्बल को डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ बनाया गया है, जबकि गीता रायसत को बस्तर संभाग के जगदलपुर स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय में उपायुक्त राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button