छत्तीसगढ़
Trending

लोकसभा में पास वक्फ बोर्ड बिल का बिलासपुर में स्वागत: फैसले से गरीब और कमजोर तबके के मुसलमानों को मिलेगा लाभ – सैयद मकबूल खान

बिलासपुर। महीनों की चर्चा और तमाम विरोध प्रदर्शनों के बावजूद बुधवार को लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक 2024 पारित कर दिया गया। इस विधेयक को एनडीए गठबंधन के अधिकांश दलों का समर्थन प्राप्त हुआ और यह सर्वसम्मति से पास हो गया। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे देश में इसकी सराहना की जाने लगी।

बिलासपुर में भी इस बिल को लेकर उत्साह देखा गया। सत्यम चौक पर भाजपा के जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल खान के नेतृत्व में पटाखे फोड़े और खुशी जाहिर की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने वक्फ बोर्ड के संचालन में किए गए संशोधनों को सकारात्मक बताते हुए स्लोगन लिखे बोर्ड प्रदर्शित किए।

विधेयक से वक्फ संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन संभव

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि अब वक्फ की संपत्तियों का बेहतर और पारदर्शी प्रबंधन संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से वक्फ बोर्ड की आय का लाभ गरीब और कमजोर तबके के लोगों को भी मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिकंदर खान, बिलासपुर जिला महामंत्री नवीन मसीह, हाजी जुबेर, वसी ख़ान, हाफिज ख़ान, शानूल ख़ान, राजू सिंह छत्री समेत मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए उनके समर्थन में नारे लगाए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button