छत्तीसगढ़
Trending

जमीन की चौहदी के लिए पटवारी ने मांगी 15 हजार की घूस: तहसील कार्यालय में बाबू 10 हजार लेते पकड़ा गया, ACB की बड़ी कार्रवाई

सूरजपुर। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो अलग-अलग स्थानों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पहली गिरफ्तारी गोविन्दपुर में हुई, जहां पटवारी जमीन की चौहदी बनाने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान ACB की टीम ने उसे पकड़ लिया।

दूसरी गिरफ्तारी प्रतापपुर तहसील कार्यालय में हुई, जहां एक बाबू 10 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा गया।

गौरतलब है कि इस साल अब तक सरगुजा संभाग में ACB द्वारा 10 से अधिक रिश्वतखोरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस सख्त कार्रवाई से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button