छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में अम्मा मठ का बड़ा कदम: सरस्वती शिशु मंदिर में 23 मार्च को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांच और इलाज

रायपुर, 22 मार्च 2025 माता अमृतानंदमयी (अम्मा) मठ द्वारा 23 मार्च को सरस्वती शिशु मंदिर, डंगनिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक मौजूद रहेंगे।

शिविर में रोगों की जांच, रोकथाम के उपाय, उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए जाएंगे। माता अमृतानंदमयी मठ, रायपुर इकाई की प्रतिनिधि रेशमा श्रीवास्तव ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य निःस्वार्थ सेवा के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय नगर और आसपास के निवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस सेवा का लाभ लें।

मठ के अनुसार, भविष्य में भी ऐसे समाज सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button