छत्तीसगढ़
Trending

बीएडधारी सहायक शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद डीएडधारी अभ्यर्थियों की भर्ती, आज जारी होगी स्कूल आबंटन सूची

रायपुर। बस्तर और सरगुजा संभाग में बीएडधारी सहायक शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद उनके स्थान पर डीएडधारी अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस क्रम में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा 18 मार्च को स्कूल आबंटन की सूची जारी की जाएगी।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पूर्व में ही 2615 अभ्यर्थियों की प्राविधिक चयन सूची मेरिट और रोस्टर क्रमानुसार जारी की गई थी। जिस जिले में जिस संवर्ग (अनारक्षित, अजा, अजजा, अपिव) के सहायक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उसी जिले में उसी संवर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां:

स्कूल आबंटन सूची जारी: 18 मार्च
दस्तावेज सत्यापन: 19 से 26 मार्च (जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में)
नियुक्ति पत्र जारी: 28 मार्च
कार्यभार ग्रहण की अंतिम तिथि: 11 अप्रैल

चयनित अभ्यर्थियों को नियत तिथि पर दस्तावेज सत्यापन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button