छत्तीसगढ़
Trending

CG BREAKING:पूर्व मुख़्यमंत्री भूपेश बघेल और बेटे चैतन्य के ठिकानों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 14 जगहों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

रायपुर, 10 मार्च 2025 छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह छापेमारी की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने राज्यभर में कुल 14 स्थानों पर कार्रवाई की, जिसमें चैतन्य बघेल के आवास भी शामिल हैं। यह छापेमारी कथित आर्थिक अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई है।

सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद रायपुर समेत पूरे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि ईडी की कई टीमें एक साथ अलग-अलग जगहों पर तलाशी ले रही हैं। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की जांच की जा रही है।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस ने इस छापेमारी को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। पार्टी ने कहा कि भाजपा के इशारे पर ईडी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर यह कार्रवाई की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button