छत्तीसगढ़
Trending

40 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प – मुख़्यमंत्री विष्णुदेव साय

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर और नक्सल विचारधारा से क्षुब्ध 40 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस आत्मसमर्पण को बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार इस “कैंसर रूपी नक्सलवाद” के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा तय है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर संभाग के सुदूर अंचलों में नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, नियद नेल्ला नार योजना के तहत सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। सरकार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और पुनः समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button