छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ बजट 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए बजट पर हस्ताक्षर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज प्रदेश के बजट 2025-26 पर हस्ताक्षर कर दिए। यह ऐतिहासिक पल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व विभागीय मंत्री मौजूद रहे। इस बजट से प्रदेश के विकास और जनकल्याण की नई रूपरेखा तय होगी।

सरकार जल्द ही विधानसभा में बजट पेश करेगी, जिसके बाद यह सार्वजनिक किया जाएगा। बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दिए जाने की उम्मीद है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button