छत्तीसगढ़
Trending

CG BREAKING:गुंडराजगुडेम मुठभेड़: 10 लाख के इनामी दो नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुकमा, 2 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। गुंडराजगुडेम इलाके में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी दो हार्डकोर नक्सली मारे गए। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से बीजीएल लांचर, 12 बोर रायफल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

मारे गए नक्सलियों की पहचान

मुठभेड़ में मारी गई महिला माओवादी की पहचान सोड़ी लिंगे (एसीएम) के रूप में हुई है, जो पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय थी। वहीं, दूसरे माओवादी की पहचान पोड़ियाम हड़मा (एसीएम) के रूप में हुई है। दोनों नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

कैसे हुई मुठभेड़?

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के अनुसार, 28 फरवरी 2025 को जिला सुकमा डीआरजी और 203 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम को शीर्ष माओवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबल गुंडराजगुडेम इलाके में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुए। 1 मार्च की सुबह करीब 9 बजे माओवादियों और डीआरजी टीम के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो रुक-रुक कर जारी रही।

बरामद हथियार और अन्य सामग्री

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया, जिसमें दो नक्सलियों के शव, हथियार और भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया गया। बरामद सामग्री में शामिल हैं:

  • 1 बीजीएल लांचर
  • 1 नग 12 बोर बंदूक
  • 5 नग बीजीएल सेल
  • 5 नग 12 बोर रायफल के जिंदा राउंड
  • 1 नग वायरलेस सेट
  • 4 नग बीजीएल कॉटीज
  • विस्फोटक सामग्री, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोगी सामान

बस्तर आईजी ने क्या कहा?

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि बस्तर पुलिस, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, सीएएफ और केंद्रीय अर्धसैनिक बल लोकतंत्र की रक्षा और शांति बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नक्सल विरोधी अभियान को और तेज किया जाएगा।

➡️ सुरक्षाबलों की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है और पुलिस की इस सफलता को अहम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button