छत्तीसगढ़
Trending

नवा रायपुर का गोल्फ कोर्स देख गदगद हुए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, बोले- “यहां हर साल हो टूर्नामेंट, छत्तीसगढ़ बन सकता है बड़ा गोल्फ डेस्टिनेशन”

रायपुर 2 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ आए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने छत्तीसगढ़ गोल्फ कोर्स की सुविधाओं की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर मुझे बहुत मजा आया। मुझे उम्मीद नहीं थी कि यहां भी गोल्फ हो सकता है। बहुत ही बढ़िया गोल्फ कोर्स है। व्यवस्थाएं बेहतरीन थी। हम चाहते हैं कि यहां हर साल गोल्फ हो। छत्तीसगढ़ गोल्फ डेस्टिनेशन बन जाए। गोल्फ कोर्स अच्छा है। सराउंडिंग इतनी अच्छी है कि मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता। मैं सभी से चाहूंगा कि वे रायपुर आए और इस खूबसूरत गोल्फ कोर्स का आनंद उठाएं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button