छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम: “Chhattisgarh Industry Dialogue” और राजभाषा आयोग सम्मेलन में लेंगे भाग, जानें पूरा शेड्यूल….

रायपुर, 1 मार्च 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दिनभर के कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

सुबह 10:45 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:00 बजे हॉटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

11:00 AM से 01:00 PM तक वे “Chhattisgarh Industry Dialogue” कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां प्रदेश के उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

इसके बाद, 01:00 PM पर वे होटल मेफेयर से प्रस्थान कर 01:15 PM पर होटल वुड कैसल, मैग्नेटो मॉल के पास, रायपुर पहुंचेंगे।

01:15 PM से 02:15 PM तक वे “आठवां प्रांतीय सम्मेलन 2025”, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

फिर 02:25 PM पर वे होटल वुड कैसल से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

प्रदेश की उद्योग नीति और राजभाषा से जुड़े विषयों पर आज के इन कार्यक्रमों को काफी अहम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button