छत्तीसगढ़
Trending

CG Panchayat Chunav: मतदान से पहले जनपद सदस्य प्रत्याशी संजय लहरे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है, लेकिन मतदान से ठीक एक दिन पहले जशपुर जिले से दुखद खबर सामने आई है। जनपद पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी संजय लहरे का आकस्मिक निधन हो गया, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई होने की आशंका जताई जा रही है।

अचानक बिगड़ी तबीयत
मिली जानकारी के अनुसार, संजय लहरे बूढ़ाडांड़ गांव के निवासी थे और पत्थलगांव जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से अलमारी चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे थे। शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

इस दुखद घटना से उनके परिवार, समर्थकों और पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। चुनाव से ठीक पहले हुई इस अप्रत्याशित घटना ने राजनीतिक माहौल को भी प्रभावित किया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button