छत्तीसगढ़
Trending

CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, रामलीला मैदान शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा, रात में लौटेंगे रायपुर – देखें पूरा शेड्यूल मिनट-टू-मिनट

रायपुर, 20 फ़रवरी 2025 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 20 फरवरी 2025 (गुरुवार) को नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वह सुबह 10:30 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे रामलीला मैदान, नई दिल्ली पहुंचेंगे। यहां वह दोपहर 2:00 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। इसके बाद दोपहर 2:05 बजे वह रामलीला मैदान से कार द्वारा रवाना होकर 3:05 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली लौटेंगे और कुछ समय के लिए आरक्षित रहेंगे।

शाम 6:15 बजे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सदन से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 6:45 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली पहुंचेंगे। वहां से वह रात 7:30 बजे इंडिगो फ्लाइट (6E 2274) से रवाना होंगे और रात 9:20 बजे स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा, रायपुर पहुंचेंगे।

रायपुर पहुंचने के बाद वह रात 9:30 बजे कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन के लिए रवाना होंगे और 9:45 बजे वहां पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button