छत्तीसगढ़
Trending

डिप्टी CM अरुण साव ने बजट सत्र को बताया महत्वपूर्ण, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और कांग्रेस विवाद पर दिया बयान

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आगामी बजट सत्र को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार की पूरी तैयारी है। इस सत्र में 15 बैठकें होंगी और विधायकों के सवालों के अनुसार कार्यवाही चलेगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर बोले अरुण साव

उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लोकतंत्र का उत्सव बताया। कहा कि आज पहले चरण का मतदान हो रहा है और तीन चरणों में चुनाव पूरे होंगे। मतगणना भी मतदान केंद्रों पर तुरंत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का वातावरण लोकतंत्र की खूबसूरती को दर्शा रहा है।

कांग्रेस पर हमला, नगर निगम चुनाव में हार को लेकर बोले

कांग्रेस में जारी आपसी कलह पर अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। बड़े स्तर पर कांग्रेस को हार मिली है। 32,303 पार्षदों में से लगभग 1,900 पार्षद भाजपा से जीते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के आपसी झगड़ों ने जनता की दुर्दशा की थी, अब जनता ने कांग्रेस की दुर्दशा कर दी है।

अमरजीत भगत के आरोपों पर प्रतिक्रिया

अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस केवल एक परिवार की चिंता करती है, जनता की नहीं।

EVM को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर जवाब

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। न्यायालय ने भी स्पष्ट कर दिया है कि EVM में कोई गड़बड़ी नहीं है।

मंत्रिमंडल विस्तार पर बयान

अरुण साव ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री के विशेषाधिकार में आता है और इस पर निर्णय वही लेंगे। भाजपा को चुनाव में बड़ी जीत मिली है और वोट प्रतिशत बढ़ा है, जो दर्शाता है कि विष्णुदेव साय के सुशासन में भाजपा का ग्राफ बढ़ा है।

दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ और धर्मांतरण पर बोले

दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों को लूटने वाले नेताओं को अब उनकी याद आ रही है। हमारी सरकार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

अमलेश्वर में चल रहे धर्मांतरण के मुद्दे पर अरुण साव ने कहा कि पहले जबरन धर्मांतरण की घटनाएं उजागर नहीं होती थीं, लेकिन अब इस पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button