छत्तीसगढ़
Trending

कांकेर: हटकुल नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर। जिला मुख्यालय से सटे सिंगारभाट गांव के पास हटकुल नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

प्रथम दृष्टया पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button