छत्तीसगढ़
Trending

“प्लास्टिक हटाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत पात्रा इंडिया लिमिटेड ने जागरूकता रैली निकाली

रायपुर, 09 फ़रवरी 2025। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पात्रा इंडिया लिमिटेड ने “नो प्लास्टिक रैली” के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कंपनी द्वारा 750 स्टेनलेस स्टील की पानी की बोतलें और जूट बैग वितरित किए गए, जिससे प्लास्टिक बैग और बोतलों के उपयोग को कम किया जा सके।

यह कार्यक्रम मरीन ड्राइव पर आयोजित किया गया, जिसमें पात्रा इंडिया कॉरपोरेशन की एमडी लक्ष्मी मुकावली, सीएसआर टीम के वरिष्ठ प्रबंधक मोहम्मद अवैस रज़ा, ललित, एवन साहू सहित कंपनी के अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान आम जनता को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और स्थायी विकल्प अपनाने की अपील की गई।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button