छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर के नेशनल पार्क में बड़ी मुठभेड़: 12 वर्दीधारी नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

बीजापुर, 09 फरवरी 2025 | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 12 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है।

इस मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य जवान घायल हुए हैं। हालांकि, घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा जाएगा।

मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त बल को री-इंफोर्समेंट के लिए भेजा गया है, और सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। मृत नक्सलियों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक, अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button