रायपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 23 में भाजपा प्रत्याशी कृष्णा पंचूराम भारती का सघन जनसंपर्क, वीर शिवाजी नगर और ऋषिकेश नगर में मिला अपार समर्थन

रायपुर, 04 फरवरी 2025: नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 23 (शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड) में भाजपा पार्षद प्रत्याशी कृष्णा पंचूराम भारती का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। आज सुबह उन्होंने दिशा कॉलेज के सामने वीर शिवाजी नगर और ऋषिकेश नगर में सघन जनसंपर्क किया और वार्डवासियों से मुलाकात कर समर्थन मांगा।

जनसमर्थन में उत्साह, जनता ने जताया भरोसा
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और युवाओं का भरपूर समर्थन मिला। कृष्णा पंचूराम भारती ने जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल, सड़क, बिजली, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने वार्ड के विकास और जनकल्याण के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई।
विकास और जनसेवा का संकल्प
भाजपा प्रत्याशी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वार्ड 23 को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए भाजपा को अपना समर्थन दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा और सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जाएगा।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया और कहा कि वे वार्ड के विकास के लिए उनका समर्थन करेंगे।



