छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री कवासी लखमा को जमानत से मिली निराशा, 18 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा, ईओडब्लू कर सकती है गिरफ्तारी

रायपुर, 05 फ़रवरी 2025। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा को शराब घोटाले में जमानत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें 18 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके साथ ही ईओडब्लू कवासी लखमा की गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती है।

कवासी लखमा की मंगलवार को कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन सुरक्षा बलों की कमी के कारण वे कोर्ट में पेश नहीं हो सके। उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई। कोर्ट ने उन्हें 18 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।

शराब कारोबारी अरविंद सिंह ने अपने बयान में ईडी को बताया था कि “हर महीने कवासी लखमा को शराब कार्डन से 50 लाख रुपए जाते थे।” इसके अलावा आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी ने भी बयान में बताया कि 50 लाख के अलावा डेढ़ करोड़ रुपए शराब कार्डन से और दिए जाते थे। इस प्रकार, पूर्व मंत्री को हर महीने दो करोड़ रुपए मिलते थे। यह घोटाला 36 महीने तक चला है, जिससे कुल 72 करोड़ रुपए की हेराफेरी हुई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button