छत्तीसगढ़
Trending

CG नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया ‘जन घोषणा पत्र’, जानें मुख्य वादे

रायपुर, 05 फरवरी 2025
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज रायपुर के राजीव भवन में अपना ‘जन घोषणा पत्र’ जारी किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, रायपुर महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

घोषणा पत्र के मुख्य बिंदु

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा, स्वच्छता, रोजगार, जल संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही है।

तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण
महिलाओं के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम और शहर में प्रसाधन सुविधाएं
सभी चौक-चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के पास सीसीटीवी कैमरे
ऑटो/ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग और पार्किंग सुविधा
बीपीएल कार्डधारकों को श्रद्धांजलि राशि ₹2000 से बढ़ाकर ₹5000
निगमों के अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने का प्रयास
सम्पत्तिकर, जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे ऑनलाइन भुगतान
छात्रों के लिए प्रत्येक निकाय में मुफ्त लाइब्रेरी और प्रतियोगी परीक्षा तैयारी केंद्र
सभी सरकारी व आत्मानंद स्कूलों के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि
आंगनबाड़ी केंद्रों का सर्व-सुविधायुक्त निर्माण
स्कूली और कॉलेज छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन
जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र की होम डिलीवरी सेवा
युवाओं के लिए सभी निकायों में ‘यूथ हब’ और महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार
सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा
नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम
प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार और शहरों को आवारा पशुओं से मुक्ति

कांग्रेस ने वादा किया कि अगर पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में जीत दर्ज करती है, तो ये सभी वादे तय समय सीमा में पूरे किए जाएंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button