छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर निगम चुनाव: डीडी नगर में दीप्ति दुबे को जनता का अपार समर्थन, भव्य स्वागत के साथ महिला मतदाताओं ने जताया भरोसा

रायपुर, 05 फ़रवरी 2025| रायपुर नगर निगम चुनाव जल्द ही होने वाले हैं, जिसके लिए सभी दलों के प्रत्याशी अपने प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस से महापौर पद की प्रत्याशी दीप्ति दुबे DD नगर पहुंचीं, जहां उन्हें अपार जन समर्थन मिला।

DD नगर स्थित कंचन अश्व परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय जनता ने उनके प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि दीप्ति दुबे महापौर पद के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार हैं और उन्हें पूरा समर्थन दिया जाएगा।

कार्यक्रम में हर संभव फाउंडेशन की अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी, संरक्षक सीमा छाबड़ा और कंचन परिसर के सभी सदस्यों ने दीप्ति दुबे का सम्मान किया। समाजसेविका आरती उपाध्याय ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं, जबकि कार्यक्रम का आयोजन रेवती सिंह द्वारा किया गया।

गौरतलब है कि दीप्ति दुबे रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की धर्मपत्नी हैं। क्षेत्र के रहवासियों का मानना है कि दीप्ति दुबे एक सुलझी हुई और योग्य नेता हैं, जिनके नेतृत्व में शहर का समग्र विकास संभव है।

वार्ड की महिलाओं ने महापौर पद पर महिला कोटा लागू होने को सही निर्णय बताया और इस पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा—
“हमें पूरा विश्वास है कि हमारी दीप्ति भाभी निश्चित ही रायपुर की महापौर बनेंगी और शहर के विकास को नई दिशा देंगी।”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button