छत्तीसगढ़
Trending
रायपुर में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, वार्ड 23 के मतदाताओं के दरवाजे तक पहुंचा समर्थन अभियान

रायपुर, 04 फ़रवरी 2025। शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्रमांक 23 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर 15 बूथों के मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से भाजपा के महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और वार्ड पार्षद प्रत्याशी कृष्णा पंचूराम भारती के पक्ष में मतदान करने की अपील की।



