छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 67 में भाजपा प्रत्याशी सोनू ममता तिवारी का जनसंपर्क तेज, घर-घर जाकर मांगा समर्थन, विकास के बड़े वादे किए

रायपुर, 03 फरवरी 2025: नगर पालिका निगम रायपुर के वार्ड क्रमांक 67 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सोनू ममता तिवारी का जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से जारी है। उन्होंने वार्ड में व्यापक दौरा कर नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने नाली, पानी, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को जल्द हल करने का आश्वासन दिया।

आज उन्होंने श्रीराम नगर से बिजली ऑफिस तक भ्रमण कर वार्डवासियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए पार्टी की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों का अपार समर्थन मिला। सोनू ममता तिवारी ने कहा कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को वार्ड के हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, निराश्रित पेंशन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वार्डवासियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

भाजपा प्रत्याशी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे विकास और जनहित को प्राथमिकता देते हुए भाजपा को समर्थन दें ताकि वार्ड को और अधिक सुविधाएं मिल सकें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button