भा.ज.पा. पार्षद प्रत्याशी सोनू ममता तिवारी का जनसंपर्क अभियान: भक्त माता कर्मा वार्ड 67 में नागरिकों से मिलीं और उनकी समस्याओं के समाधान का किया वादा, डिस्पैच न्यूज़ से खास इंटरव्यू में साझा किए अपने लक्ष्य और योजनाएं

रायपुर, 01 फ़रवरी 2025 नगर पालिका निगम रायपुर के वार्ड क्रमांक 67 से भाजपा प्रत्याशी सोनू ममता तिवारी ने जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड में दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड के प्रत्येक नागरिक से मिलकर उनकी समस्याएं और हाल-चाल जाना। उन्होंने मूलभूत समस्याओं जैसे नाली, पानी, सड़क, बिजली आदि को तुरंत हल करने का वादा किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें वार्ड के सभी नागरिकों, महिलाओं और बच्चों से स्नेह प्राप्त हुआ। भाजपा प्रत्याशी सोनू ममता तिवारी ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को वार्ड के लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, निराश्रित पेंशन योजना समेत अन्य सुविधाओं का लाभ अपने वार्ड के लोगों को दिलाने का वचन दिया।
डिस्पैच न्यूज़ के इंटरव्यू में भाजपा प्रत्याशी सोनू ममता तिवारी ने जनता की समस्याओं पर चर्चा की
भाजपा प्रत्याशी सोनू ममता तिवारी ने डिस्पैच न्यूज़ के एक विशेष इंटरव्यू में अपने जनसंपर्क अभियान को लेकर अहम बातें साझा की। उन्होंने बताया कि वह जनता के बीच जाकर उनके समस्याओं को समझती हैं और उनका समाधान कैसे किया जा सकता है, इस पर लगातार काम कर रही हैं।
सोनू ममता तिवारी ने कहा, “मैं जनसंपर्क के दौरान नागरिकों से मिलकर उनकी परेशानियों को जानने की कोशिश करती हूं, चाहे वो पानी, सड़क, नाली या बिजली की समस्याएं हों। मेरी प्राथमिकता है कि इन समस्याओं को तत्काल हल किया जाए और वार्ड के हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिलें।”
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी वह अपने वार्ड के लोगों तक पहुंचाएंगी, ताकि हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का फायदा मिले। सोनू ममता तिवारी का कहना था कि जनता की सेवा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करना उनका मुख्य उद्देश्य है।
देखें इस खास इंटरव्यू में सोनू ममता तिवारी के विचार।



