छत्तीसगढ़
Trending

प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा: कार्यकारिणी भंग करने की की घोषणा, सरकार और अधिकारियों का जताया आभार

रायपुर, 1 फ़रवरी 2025 प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम ने मिलर्स के हित में काम किया और उन्होंने अपनी पूरी ऊर्जा से सेवा की। हालांकि अब वे अध्यक्ष के रूप में काम नहीं करना चाहते। उन्होंने कार्यकारिणी को भी भंग करने की घोषणा की।

अग्रवाल ने सरकार और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने मिलर्स की सभी माँगों को माना है और अधिकारियों ने उन्हें पूरा सहयोग दिया। उन्होंने मिलर्स के सहयोग के लिए उनका भी आभार जताया।

अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा, “मैं हमेशा मिलर्स के सुख-दुख का साथी रहूँगा।

यह कदम प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के लिए एक नई दिशा में बदलाव का संकेत है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button