छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के दिन सार्वजनिक अवकाश, 11, 17 और 20 फरवरी को होगा अवकाश

रायपुर, 31 जनवरी 2025

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ सरकार ने मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है.

नगर पालिका चुनाव के लिए 11 फरवरी और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 11 फरवरी के साथ 17 और 20 फरवरी को निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश रहेगा. वहीं 23 फरवरी को रविवार होने वाले की वजह से अलग से सार्वजनिक / सामान्य अवकाश घोषित नहीं किया गया है.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button