छत्तीसगढ़
Trending
सीएम विष्णुदेव साय और मंत्रीमंडल की कुंभ यात्रा: 13 फरवरी को विशेष विमान से प्रयागराज रवाना, संगम में लेंगे आस्था की डुबकी!

रायपुर, 31 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी कैबिनेट के मंत्री 13 फरवरी को प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग विशेष विमान से कुंभ में स्नान करने जाएंगे।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद इस यात्रा का कार्यक्रम तय किया है।
इससे पहले, सरकार के सभी मंत्री अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि संगठन के कुछ पदाधिकारी भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। यह यात्रा नगरीय निकाय चुनाव के संपन्न होने के बाद होगी।



