छत्तीसगढ़
Trending

आज की ताज़ा ख़बर: रायपुर में बीजेपी का मेगा कार्यकर्ता सम्मेलन आज, सीएम विष्णुदेव साय समेत दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद; नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापसी का अंतिम दिन, हो सकता है बड़ा उलटफेर; संसद के बजट सत्र की आज से शुरुआत, कल पेश होगा आम बजट…

रायपुर, 31 जनवरी 2025

रायपुर में बीजेपी का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में रायपुर नगर निगम के सभी वार्डों के कार्यकर्ता और प्रत्याशी शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस सम्मेलन में बीजेपी के वरिष्ठ नेता रायपुर नगर निगम में जीत की हुंकार भरेंगे। पार्टी ने इस बार मीनल चौबे को अपना महापौर उम्मीदवार बनाया है।


नगरीय निकाय चुनाव: नाम वापसी का अंतिम दिन आज

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में आज नाम वापसी की अंतिम तिथि है। इस दौरान कोई बड़ा राजनीतिक उलटफेर हो सकता है। कल धमतरी नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया था, वहीं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई कांग्रेस प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया था। ऐसे में आज भी राजनीतिक हलचल तेज रहने की संभावना है।

कल, 1 फरवरी को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 11 फरवरी को होगा और मतगणना 15 फरवरी को की जाएगी।


आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत

आज, 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी।

बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। इस सत्र में केंद्र सरकार की नीतियों, योजनाओं और आर्थिक दिशा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button