छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में चायनीज मांझा बना जानलेवा: मासूम की मौत के बाद प्रशासन की सख्ती, विक्रेताओं पर कार्रवाई के बावजूद कई इलाकों में धड़ल्ले से बिक्री जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में चायनीज नायलॉन मांझे से हुई सात वर्षीय पुष्कर साहू की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने चार और चायनीज मांझा विक्रेताओं के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस कार्रवाई:
टिकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेढ़ी नाका में हुए इस हादसे के बाद, पुलिस ने तेलीबांधा और टिकरापारा में विशेष अभियान चलाया। मोहम्मद शमशेर और तेजस लोहिया सहित चार विक्रेताओं पर कार्रवाई हुई। इनसे प्रतिबंधित मांझा बरामद किया गया।

अभी भी बिक रहा मांझा:
पुलिस की कार्रवाई केवल कुछ इलाकों तक सीमित है। राजधानी के अन्य वार्डों में चायनीज मांझे की बिक्री जारी है, जिससे लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।

प्रशासन की चुनौती:
इस घटना ने प्रशासन की सख्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखने वाली बात यह है कि क्या राजधानी में यह खतरनाक मांझा पूरी तरह बंद हो पाएगा।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button