छत्तीसगढ़
Trending
रायपुर नगर निगम चुनाव: मुख्यमंत्री से आशीर्वाद, शक्ति प्रदर्शन और दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में मीनल चौबे ने भरा नामांकन, भाजपा ने दिखाया दमखम

रायपुर, 28 जनवरी 2025 बीजेपी की रायपुर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे नामांकन जमा करने से पहले आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आशीर्वाद लेने पहुंची, उसके बाद एकात्म परिसर कार्यालय पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल करने रवाना हो गई है। इस दौरान रैली में मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशी सहित सैकड़ों की तादात में भाजपा नेता – कार्यकर्ता मौजूद है।



