छत्तीसगढ़
Trending
बिग ब्रेकिंग: रायपुर में कांग्रेस ने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी, अब्दुल रऊफ, राजेंद्र प्रसाद और अरविंद दीक्षित वार्ड की टिकट पर सस्पेंस बरकरार!

रायपुर, 28 जनवरी 2025। कांग्रेस पार्टी ने देर रात रायपुर के विभिन्न वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। हालांकि, अब्दुल रऊफ वार्ड (महिला वर्ग), राजेंद्र प्रसाद वार्ड और अरविंद दीक्षित वार्ड के लिए अभी टिकट की घोषणा नहीं की गई है।


सूत्रों के अनुसार, इन वार्डों में प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा जारी है, और जल्द ही अंतिम नामों का ऐलान किया जाएगा। पार्टी ने बाकी वार्डों के लिए मजबूत और स्थानीय जनसमर्थन वाले प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी है।



