छत्तीसगढ़
Trending

वनमंत्री केदार कश्यप का कांग्रेस पर जोरदार हमला: कहा- टिकटों की खरीदी-बिक्री से लेकर सत्ता में लूट तक, कांग्रेस का एजेंडा केवल भ्रष्टाचार

रायपुर, 27 जनवरी 2025| छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में टिकटों की खरीदी-बिक्री चरम पर है। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के नेता खुद अपने नेतृत्व पर यह आरोप लगाते आए हैं कि टिकट खरीदने वाले प्रत्याशी जनप्रतिनिधि बनने के बाद जनता से पैसा वसूलते हैं।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस का इतिहास भ्रष्टाचार और लूट से भरा है। जब वे संगठन में रहते हैं, तो टिकटों की खरीदी-बिक्री करके धन की लूट करते हैं। सत्ता में आने पर गरीब जनता को लूटकर और भ्रष्टाचार के माध्यम से पैसे कमाते हैं।”

वनमंत्री ने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस के प्रत्याशियों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा केवल लूट और भ्रष्टाचार है, और जनता को सतर्क रहना चाहिए कि इस पार्टी का कोई भी प्रतिनिधि केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button