छत्तीसगढ़
Trending

सचिव जनसंपर्क पी. दयानंद ने महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का लिया जायजा: श्रद्धालुओं से की बात, बेहतर से बेहतर व्यवस्था करने के दिए निर्देश

रायपुर, 25 जनवरी 2025/ सचिव जनसंपर्क पी. दयानंद आज प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे और वहां स्थित छत्तीसगढ़ पवेलियन का जायजा लिया। उन्होंने पवेलियन में मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत की और उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। दयानंद ने पवेलियन में तैनात अधिकारियों से श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पवेलियन में तैनात अधिकारियों को व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 में त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए प्रतिदिन छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सेक्टर-6 में छत्तीसगढ़ पवेलियन का निर्माण किया गया है, जहां श्रद्धालुओं के लिए ठहरने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है। साथ ही पवेलियन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों को शानदार तरीके से प्रदर्शित किया गया है। प्रतिदिन शाम को छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button