छत्तीसगढ़
Trending
राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा नेवरा के बरतोरी पेंट प्लांट में भीषण आग, लगातार हो रहे ब्लास्ट से दहशत

रायपुर, 25 जनवरी 2025| तिल्दा नेवरा के बरतोरी में स्थित संजय केमिकल पेंट प्लांट में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि पूरा प्लांट इसकी चपेट में आ गया। आग के साथ-साथ रुक-रुक कर हो रहे ब्लास्ट से इलाके के लोग दहशत में हैं।
फायर ब्रिगेड और प्रशासन मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा एसडीएम, थाना प्रभारी और नेवरा पुलिस फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, स्थिति अभी नियंत्रण में नहीं है।
थिनर टैंकर में ब्लास्ट की आशंका
प्लांट में थिनर से भरा टैंकर मौजूद है, जिसमें ब्लास्ट होने की संभावना बनी हुई है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।



