छत्तीसगढ़
Trending

सरायपाली में बस-ट्रक की टक्कर: 43 घायल, छह माह की बच्ची की मौत

महासमुंद, 24 जनवरी 2025 सरायपाली के पास हाईवे एनएच 53 पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दुर्ग से पुरी की ओर जा रही एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 43 लोग घायल हो गए, जबकि छह माह की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही टीआई अमित शुक्ला मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा। 18 गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गंभीर घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बस यात्रियों की मानें तो टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से को भारी नुकसान हुआ। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button